रक्षाबंधन को भाई-बहन का पवित्र त्योहार मना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। बहन उसके लंबी आयु की दुआं करते हुए राखी उसकी कलाई में बांधती है। लेकिन अगर उसी दिन भाई की मौत की खबर मिले तो उस बहन पर क्या गुजरेंगी। जहां राखी के दिन एक भाई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मूलरूप से शिवपुरी मोहल्ला, मीरगंज, बरेली निवासी राजीव गिरी ने ट्रांजिट कैंप के जनपद इनक्लेव में मकान बनाया है। वह कई साल से पत्नी छाया गोस्वामी और दो बेटों के साथ रह रहे हैं। जबकि बेटी का विवाह हो चुका है। बताया जा रहा है कि रविवार को राजीव गिरी और उनका पुत्र अरुण कहीं गए हुए थे। जबकि रक्षा बंधन में उनकी बेटी नीतू आई हुई थी। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल: खाना बना रही 24 वर्षीय महिला पर गुलदार का हमला, ननद ने ऐसे बचाई जान
दोपहर बाद नीतू अपनी मां छाया के साथ आजादनगर, ट्रांजिट कैंप में रहने वाले मामा के घर चले गए थे। घर में राजीव गिरी का 20 वर्षीय पुत्र अनिकेत उर्फ विशाल गिरी गोस्वामी ही था।बताया जा रहा है कि इस दौरान अनिकेत ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात को अनिकेत की मां और बहन घर पहुंची तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। एसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।