Home उत्तराखंड मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार… अब तेजी...

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश के आसार… अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

भूमध्य सागर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज से राजधानी दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं।

चकराता सड़क हादसा: 9 सीटर वाहन में सवार थे 15 लोग… खाई में गिरते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे

हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में बहुत अधिक चिंता की जरूरत नहीं है। वहीं ठंड का तेजी से बढ़ना तय है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर बाद केदारनाथ धाम में करीब आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई थी। धाम की ऊंची चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। अब धाम से लगी पहाड़ियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

उत्तराखंड: चकराता में गहरी खाई में गिरी गाड़ी… 13 लोगों की मौत… राहत व बचाव कार्य जोरों पर

लगातार मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। धाम में आने वाले यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं बदरीनाथ में बर्फबारी का असर जोशीमठ क्षेत्र में भी नजर आया। पांडुकेश्वर, जोशीमठ और औली में शाम ढलते ही शीतलहर चलने लगी। जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। हिमपात के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभिन्न हिस्सों में बादलों के छाने के कारण सीमांत पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून: पेपर देने के लिए आए बाइक सवार युवकों को डंपर ने रौंदा… दोनों की मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here