Home उत्तराखंड उत्तराखंड में अनोखी शादी: इस जगह दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन लेकर...

उत्तराखंड में अनोखी शादी: इस जगह दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन लेकर पहुंची बारात, जानिये पूरा मामला

जब भी कहीं शादी होती है, तो लड़का बारात लेकर लड़की के घर पहुंचता है। जहां बारातियों की खूब आव-भगत होती है, स्वागत-सत्कार होता है। लेकिन, उत्तराखंड में कोरोना काल में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां, दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बारात लेकर लड़के के घर पहुंच जाती है। दरअसल, मामला पहाड़ी जिले चम्पावत के स्वाला गांव का है। गांव में कोरोना के मामले सामने आने के बाद गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते गांव में होने वाली एक शादी में अड़चन आ गई थी।

चमोली गढ़वाल: फूलों की घाटी में ट्रैप कैमरे में कैद हुए कई दुर्लभ जीव, वन्यजीव प्रेमी हुए खुश

तमाम विमर्श के बाद प्रशासन ने दुल्हन को कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए चार लोगों के साथ स्वाला गांव में जाने की अनुमति दे दी। बुधवार को दुल्हन ने दूल्हे के घर पहुंचकर सात फेरे लिए। कोरोना के कहर के चलते चम्पावत के पुनाबे गांव निवासी इस युवती को शादी करने के लिए करीब 32 किमी दूर स्वाला गांव में दूल्हे के घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, स्वाला गांव के डुंगर देव के बेटे प्रकाश भट्ट की शादी 12 मई को पुनाबे निवासी रमेश बिनवाल की बेटी प्रियंका के साथ होना तय हो चुकी थी। लेकिन स्वाला में एक साथ 47 लोगों के कोविड संक्रमित होने से विवाह से एक दिन पहले यानी मंगलवार को गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था।

यह ही पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसाबोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

गांव को कंटेंनमेंट जोन बनाए जाने से दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग सकते में आ गए। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने प्रशासन से विमर्श किया। जिसके बाद प्रशासन ने परिजनों को कोविड गाइडलाइन का पालन की शर्त के साथ शादी की अनुमति दे दी। प्रशासन और परिजनों द्वारा तय किया गया कि बारात लड़का नहीं बल्की लड़की लेकर जाएगी। यानी कन्या पक्ष वाले स्वाला बारात लेकर जाएंगे, वह भी सिर्फ चार लोगों के साथ। इस पर दुल्हन प्रियंका के साथ परिजन स्वाला गांव पहुंचे। जहां सिर्फ परिजनों की मौजूदगी में ही विवाह की रस्में पूरी की गईं। इस शादी में दुल्हन प्रियंका की तरफ से उसके पिता रमेश बिनवाल, मां भावना देवी और पुरोहित रघुवर दत्त स्वाला गांव गए। शादी के बाद प्रियंका अपने ससुराल में रही और उसके माता-पिता और पुरोहित गांव पुनाबे लौट आए और प्रशासन के आदेश के मुताबिक होम आइसोलेशन में हैं।

उत्तराखंड मूल के अभिनेता राहुल वोहरा का कोराना से निधन, अंतिम पोस्ट में कहा था सब्र हार चुका हूं


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here