Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बरात की बोलेरो गाड़ी,...

उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बरात की बोलेरो गाड़ी, 1 की मौत 8 गंभीर

आये दिन सड़क हादसों ने उत्तराखण्ड को झकझोर दिया है। अब अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बारात की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गयी। हादसे में 1 की मौत हो गयी है जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के लोधिया स्थित बरसीमी गांव से मोना रामगढ़ गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस होते समय दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: देवभूमि में महापाप: बेटी ने माँ को मारपीट कर घर से निकाला, मकान और 23 लाख हड़पे

हादसे की खबर ने सनसनी मचा दी। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान लोधिया निवासी रमेश राम की मौके पर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बारात में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: दुखद: पहाड़ का लाल सियाचिन में शहीद, गर्भवती पत्नी ने वीडियो कॉल से किए अंतिम दर्शन..


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here