Home उत्तराखंड बुल्ली बाई ऐप ‘ मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड...

बुल्ली बाई ऐप ‘ मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला …हुई गिरफ्तारी

मुस्लिम महिलाओं की कथित नीलामी वाले ‘बुल्ली बाई’ ऐप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ‘बुल्ली बाई’ ऐप केस में महिला मुख्य आरोपी है और विशाल से भी उसकी अच्छी जान-पहचान है।

जांच में पता चला है कि इस मामले की मुख्य आरोपी या कहें मास्टरमाइंड उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। इंजीनियरिंग छात्रा और महिला एक दूसरे को जानते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी वह जुड़े पाए गए। वहीं पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है गया और फिर पूछताछ के लिए उसे मुंबई लाया गया था।

गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले ‘सुल्ली डील्स’ का ऐसा ही एक मामला सामने आया था, अब ‘बुल्ली बाई’ ऐप को लेकर बवाल मचा हुआ है। दावा है कि इस आपत्तिजनक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर उनके पर्सनल सोशल मीडिया से हैंडल कर ‘बुल्ली बाई’ पर अपलोड की जाती थी, और उनकी नीलामी के लिए बोली लगाने का भी विकल्प दिया जाता था। ‘बुल्ली बाई’ को लेकर राजनीतिक भूचाल भी आया हुआ है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूरू और शिवसेना नेता प्रियंका चतूर्वेदी समेत कई नेताओं ने इसे लेकर केंद्र पर हमला बोला है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here