Home उत्तराखंड अगले तीन दिनों में उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी, खिले पर्यटन...

अगले तीन दिनों में उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी, खिले पर्यटन व्यवसायियों के चहरे

उत्तराखंड में बीते दिन से एक बार फिर मौसम करवट बदलने लगा है। शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी ने भी ठिठुरन बढ़ाई। अगले तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें: रूद्रप्रयाग से बड़ी खबर: बाईपास पुल के पास अलकनन्दा में गिरा ट्रक, चालक की मौत.. दो घायल

आज भी राज्य के अधिकाँश हिस्सों में  बारिश और हिमपात हो रहा है। जिसके बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के चहरे पर रौनक है क्यूंकि उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक भारी संख्या में यहाँ रुख कर सकते हैं। चार जनवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पांच जनवरी को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। इस दिन ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी हिमपात की चेतावनी है। यही स्थिति छह जनवरी को भी बनी रहेगी, हालांकि छह को इसमें कुछ कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: टिहरी: टाटा सूमो खाई में गिरने से 22 वर्षीय किशोरी की मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा, कार्तिक स्वामी, पंवालीकांठा समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर देर शाम तक बर्फ गिर रही थी। इसके अलावा बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी हल्का हिमपात हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने किया प्रेमिका को प्रपोज, खुशी में प्रेमिका का पैर फिसला और पहाड़ी से जा गिरी

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here