Home उत्तराखंड उत्‍तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बनेगी एकीकृत नीति

उत्‍तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बनेगी एकीकृत नीति

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विस्तृत एकीकृत नीति लाई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, इनकी खरीद और संचालन की व्यवस्था तय की जाएगी। परिवहन विभाग इसका खाका तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे अनुमति के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

बुधवार को सदन में भाजपा विधायक डा मोहन बिष्ट ने इलेक्ट्रिक वाहनों का मसला उठाया। उन्होंने पूछा की र्इंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के दृष्टिगत इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इसका जवाब देते हुए बताया कि इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग ने पहले नीति बनाई थी। इसमें केवल वाहनों के विनिर्माण पर ही ध्यान केंद्रित किया गया था।

अब वाहनों के संचालन और इनकी खरीद आदि के विषयों को भी इसमें शामिल करते हुए एक ही नीति बनाई जाएगी। इसे जल्द ही कैबिनेट के सम्मुख रखा जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम को गठन के बाद से अब तक कुल 595 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस घाटे से उबरने के लिए निगम कई नई योजना बना रहा है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के सवाल का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने यह जानकारी दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here