Home देश 15 अगस्त Special: 72 सालों बाद आज भी सुरक्षित है आजादी के...

15 अगस्त Special: 72 सालों बाद आज भी सुरक्षित है आजादी के बाद फहराया गया पहला तिरंगा

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक सुभकामनाये! प्रत्येक वर्ष भारत में 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिये ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। 15 अग्स्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है। भारत अपनी आजादी का 72वां साल सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में क्या आपको पता कि आजादी के बाद देश में पहला राष्ट्रीय झंडा फहराने के बाद कहां रखा गया है। इस खास बेशकीमती झंडे को बहुत ही सुरक्षा के साथ रखा जा रहा है। बता दें कि 15 अगस्त 1947 को पहले स्वतंत्रता दिवस पर फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया गया था। राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग इस बचाने के लिए दिन रात जद्दोजहद कर रहा है।

यह झंडा एएसआई के संग्रहालय में बीते कई दशकों से सुरक्षित रखा गया है। झंडे को पहली बार 26 जनवरी, 2013 को फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया था। झंडे को कांच के बॉक्स में रखा गया है। वहीं नमी से बचाने के लिए सिलिका जेल के छह बॉक्स रखे गए हैं। वहीं झंडे को प्राकृतिक रोशनी से दूर रखा गया है।  इस झंडे को सुबह पांच 5 बजकर 5 मिनट पर फहराया गया था। संग्राहालय के अधिकारियों के अनुसार इस झंडे का रिकॉर्ड नहीं कि इसे किसने फहराया था। आजादी के बाद फहराए गए तिरंगों में केवल एक मात्र यही झंडा है जो अभी तक सुरक्षित बच सका है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here