Home उत्तराखंड उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अक्टूबर से स्कूलों का बदला समय, इस टाइम...

उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अक्टूबर से स्कूलों का बदला समय, इस टाइम पर खुलेंगे स्कूल

उत्तराखंड के स्कूली छात्र छात्राओं के लिए काम की खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक शीतकाल के दौरान प्रदेश के सभी माध्यमिक स्कूल सुबह 9.30 बजे खोले जाएंगे। स्कूल में दोपहर 3.30 बजे तक पठन पाठन कार्य हो सकेगा। ग्रीष्मकाल में अभी स्कूल सुबह 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक खुल रहे थे।

शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। SOP का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here