Home उत्तराखंड उत्तराखंड के एक और जवान का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान...

उत्तराखंड के एक और जवान का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन, परिवार में मचा कोहराम

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड के एक और जवान के शहीद होने की दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने से जवान का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जवान मान सिंह खड़ायत मूल रूप से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के छोटी बगुलिया निवासी वर्तमान में रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) में तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती पठानकोट सांबा में थी। बताया गया है कि बीते 1 सितम्बर को ही छुटियां खत्म कर मान सिंह यूनिट में ड्यूटी देने पहुंचे थे लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीते आठ सितंबर को उपचार के दौरान उन्होंने अपना दम तोड दिया।

यह भी पढ़ें: शाबाश भुली राधा.. लकड़ियाँ तोड़ने पेड़ पर चडी राधा पर भालू ने किया हमला, दरांती से मार भगाया

जवान के निधन की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बीते शनिवार को जैसे ही मृतक जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक जवान का अंतिम संस्कार बीते शनिवार को शारदा नदी के तट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। बता दें कि मृतक मान सिंह को थल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रक्षा सुरक्षा कोर में नियुक्ति मिली थी। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों धीरज, ऊषा एवं हेमा के साथ पूरे परिवार को रोते-बिलखते छोड़कर ग‌ए है। मृतक की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: ढाई साल के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की इलाज के दौरान मौत, बेस हॉस्पिटल से दून किया था रेफर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here