Home विदेश स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने दो होटल अस्थाई अस्पताल में बदले, कोरोना...

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने दो होटल अस्थाई अस्पताल में बदले, कोरोना संक्रमितों का मुफ्त इलाज होगा

कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के अपने दो होटल को अस्थाई अस्पताल में बदल दिया है। उन्होंने लिस्बन और फुंचाल के अपने दोनों सीआर7 होटल को अस्पताल में बदला है। स्पेनिश अखबार मार्का की रिपोर्ट के अनुसार, यहां वायरस से संक्रमित लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टरों और नर्स को सैलरी भी उनका फाउंडेशन देगा। मरीज और मेडिकल स्टाफ का रहने, आने-जाने, खाने-पीने और दवाइयों का पूरा खर्च उनका फाउंडेशन उठाएगा। रोनाल्डो के ये दोनों होटल फोर-स्टार हैं। लिस्बन के होटल में एक रात का किराया 18 हजार और फुंचाल के होटल में एक रात का किराया 15 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें: देहरादून की जनता में भरी है ऐंठ, नहीं मान रहे पुलिस का कहना, हर तरफ नजर आ रही भीड़

इटली के फुटबॉल स्टार रोनाल्डो फिलहाल मेडेरा (पुर्तगाल) में अपने घर पर हैं और मां का ख्याल रख रहे हैं। उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद वे इटली से घर लौट गए थे। पुर्तगाल में शनिवार तक कोरोनावायरस से 169 लोग संक्रमित हैं। लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है। 35 साल के रोनाल्डो के टीम-साथी डेनियल रुगानी की पिछले हफ्ते रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रोनाल्डो का भी टेस्ट किया था, जो निगेटिव आया था। इटली में अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुझे बतौर फुटबॉलर नहीं, इंसान के तौर पर चिंता: रोनाल्डो
दुनिया बेहद मुश्किल समय से गुजर रही है। आज मैं आपसे एक फुटबॉलर के नाते बात नहीं कर रहा हूं। बल्कि एक बेटे, एक पिता, एक इंसान के तौर पर चिंता जाहिर कर रहा हूं। यह बेहद जरूरी है कि हम डब्ल्यूएचओ और सरकारों के दिशा निर्देशों को मानें। यही एक विकल्प है, जिससे हम इस मुश्किल समय का सामना कर सकते हैं। जिंदगियां बचाना किसी भी काम से सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं उन सभी के लिए दुखी हूं, जिन्होंने अपनों को खोया। मैं उन्हें सलाम करता हूं जो इस खतरे से लड़ रहे हैं।’

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here