बागेश्वर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। दुग-नाकुरी तहसील के पपोला गांव निवासी एक हवलदार की लखनऊ में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हवलदार क्वारंटाइन था। क्वारंटाइन के दौरान कूलर ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिनका मंगलवार को देर शाम सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि पपोला गांव के निवासी जगत सिंह (42) पुत्र ठाकुर सिंह लखनऊ में 71 ब्रिगेड थर्ड नागा मध्य कमान हेडक्वार्टर लखनऊ में हवलदार के पद पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भुवन जोशी के गांव वालो ने चितई गोलज्यु मंदिर में लगाई अर्जी, करी इंसाफ की मांग…
बीते दिनों वह ड्यूटी के दौरान बाहर बाहर गए थे। लौटने के बाद उन्हें एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था। रविवार की शाम वह कमरे में कूलर ठीक कर रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई.सोमवार को सेना के एक वाहन में उनका शव उनके गांव पहुंचाया गया। अल्मोड़ा से पहुंची सिक्ख रेजीमेंट की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी । उनके भाई गोकुल सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि, मृतक के दो बेटे है। दोनों हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहती हैं।