शनिवार देर रात जवाड़ी बाईपास पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 10 बजे की है। जवाड़ी बाईपास पुल के पास एक ट्रक UK 13 CA 0691 अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। स्थानीय लोंगो द्वारा इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी गई, इसके बाद रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: प्रेमी ने किया प्रेमिका को प्रपोज, खुशी में प्रेमिका का पैर फिसला और पहाड़ी से जा गिरी
दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हुई है जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम जवाड़ी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य विजय सिंह (34) पुत्र आशा सिंह निवासी ग्राम जवाड़ी थाना व जिला जनपद रुद्रप्रयाग तथा जीत सिंह (45) पुत्र आशा सिंह निवासी ग्राम जवाड़ी, थाना व जिला जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।