उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर 10 दिन के लॉकडाउन की फर्जी खबर वायरल कर दी। प्रदेश सरकार इस खबर का खंडन करते हुए इसे बेहद गंभीरता से लिया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सरकार को शुक्रवार को कोविड -19 महामारी के चलते चार जिलों में लॉकडाउन को लेकर निर्णय लेना है। लेकिन शासन का आदेश आने से पहले ही 10 दिन के लॉकडाउन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर तैरने लगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: अब बाहरी राज्य के लोग भी कर सकते है चारधाम यात्रा, करना होगा ये काम
सरकार को जब इसकी जानकारी मिली तो उसके स्तर पर इस खबर के असत्य होने की जानकारी दी गई। सरकार की ओर से कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फोटोशोप करके लॉकडाउन की खबर वायरल की। सरकार ने खबर को पूरी तरह से असत्य और भ्रामक बताया। साथ ही कहा कि खबर वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।