Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी टाटा सुमो, 3 लोगों...

उत्तराखण्ड: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी टाटा सुमो, 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाडी के समीप वाहन संख्या UK02A 5849 टाटा सुमो दो सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग रानीबाग हल्द्वानी से परिचित की अंत्येष्टि के बाद वापस बागेश्वर लौट रहे थे। थरप गांव बागेश्वर निवासी चालक मोहन सिंह (58) पुत्र उत्तम सिंह वाहन में धीरज नगरकोटी (30) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सखौला व प्रकाश नगरकोटी (62) पुत्र भोपाल सिंह को लेकर सुबह बागेश्वर गांव से रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: अब उत्तराखंड के इस शहर में भी दो दिन तक रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें शहर का नाम

परिचित की अंत्येष्टि के बाद तीनों वापसी करने लगे। साथ में परिवार के कुछ अन्य लोग वाहनों से आगे पीछे चल रहे थे। सुयालबाडी के समीप वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। उसे झपकी आ गई। वाहन करीब दो सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरा। वाहन के गिरते ही आगे पीछे चल रहे परिजनों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस खैरना, एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नदी के बीचो-बीच गिरे वाहन के अंदर से धीरज नगरकोटी वाहन चालक मोहन सिंह को बाहर निकाला। दोनों दम तोड़ चुके थे। वाहन में सवार प्रकाश नगरकोटी का भी शव मिल गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: अब बाहरी राज्य के लोग भी कर सकते है चारधाम यात्रा, करना होगा ये काम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here