Home उत्तराखंड देखिये DM रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का एक छोटा सा विडियो जो आपको...

देखिये DM रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का एक छोटा सा विडियो जो आपको उनका फैन बना देगा

इस वक्त अगर पूरे उत्तराखंड की बात की जाए तो जो जिलाधिकारी सबसे अधिक चर्चाओं में रहते हैं वो हैं रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, जबसे वो इस पहाड़ी जिले के जिलाधिकारी बने हैं पूरे पहाड़ की जनता इनकी फेन हो गयी है, अब चाहे उनके द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किये जा रहे कार्यों के बात हो या जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल करने की बात हो। पिछले लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में ही उन्हें पहाड़ के जनता पर अपनी एक अमित छाप छोड़ दी है और इसमें उनके पत्नी भी उनका हरदम साथ देती नजर आती हैं।

इन दिनों पहाड़ में चारों और जबरदस्त बारिश हो रही है, रुद्रप्रयाग जिला भी इससे अछूता नहीं है यहाँ भी आये दिन बारिश से लोगों को तरह तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही कालीमठ घाटी को देश और दुनियां से जोड़ने वाली रोड का भी आजकल बारिश में बुरा हाल है, इसी रोड का जायजा लेने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल यहाँ पहुंचे हुए थे उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे| कालीमठ मार्ग पर एक ऐसी जगह बन गयी है जहाँ भूस्खलन के कारण गाड़ियाँ आगे नहीं जा पा रही हैं और इस जगह पर लगातार बहते झरने के साथ ऊपर से पत्थर भी आ रहे हैं।

 (विडियो श्री सचिदानंद सेमवाल जी की पोस्ट से)

यहाँ पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने सबसे पहले जगह का निरीक्षण किया और फिर तेजी से दौड़ते हुए सबसे पहले उस खतरनाक जगह को पार किया वो चाहते तो वहां मौजूद अन्य किसी भी सदस्य को इसके लिए कह सकते थे पर उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि खुद ही सबसे पहले ये काम किया। हमारे नीतिशास्त्रों में भी रास्ते में आगे पीछे चलने के भी नियम लिखे हैं। गुरुतुल्य होता है, उसके लिए “सः सर्वयत्नैः परिरक्षणीय:” लिखा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here