Home उत्तराखंड PM मोदी के आध्यात्मिक गुरु के ऋषिकेश आश्रम पहुंचे विराट… ऑस्ट्रेलिया सीरीज...

PM मोदी के आध्यात्मिक गुरु के ऋषिकेश आश्रम पहुंचे विराट… ऑस्ट्रेलिया सीरीज होने वाली है शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान विराट और उनकी पत्नी यही रात्रि प्रवास किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी के साथ देर शाम ऋषिकेश पहुंचे। बता दें कि दोनों ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां 11 सितंबर 2015 में आए थे। इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का ने आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में भी करीब आधा घंटे बैठकर भक्ति में लीन नजर आए।

सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की। शाम को परिवार ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। शाम को विराट ने परिवार के साथ आश्रम में ही सात्विक भोजन किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here