Home उत्तराखंड CM योगी के पिता का निधन, देशभर में शोक की लहर, अपने...

CM योगी के पिता का निधन, देशभर में शोक की लहर, अपने गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। खबर सुनने के बाद से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में भी शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से अब उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही है। आज ही 20 अप्रैल को उन्हें उत्तराखंड लाया जाएगा। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।  उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। आपको बता दें योगी आदित्यनाथ के पिता को किडनी और लिवर की समस्या थी।

यह भी पढ़िए: योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

बीते महीने उनकी जब  तबीयत खराब हो गयी थी तो उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे। फिलहाल उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बता दें कि किडनी जब बेहद कम काम करने की स्थिति में होती है तो सपोर्ट के लिए डायलिसिस किया जाता है। रविवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

यह भी पढ़िए: तस्वीरें: साधुओं की माब-लिंचिंग… भीड़ ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला… जानिये क्या है कारण

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहते हैं। वह उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। आपको बता दें कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आते रहते हैं और यहाँ से जुडी अपनी यादों को जनता के सामने रखते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here