Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: पहाड़ में गाय को बचाने के लिए खुद ही भिड़ गई...

उत्तराखण्ड: पहाड़ में गाय को बचाने के लिए खुद ही भिड़ गई महिला खुखांर तेंदुए से…

महिलाओं के साहस की कहानियां अक्सर उत्तराखंड के गांवों से आती रहती हैं। ऐसी ही एक कहानी भीमताल से भी सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी गाय को बचाने के लिए तेंदुए से ही दो-दो हाथ कर लिए। ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक देवकाधूरा में रविवार रात 2 बजे गोशाला में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। घटना की आहट पर जागी महिला गाय को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। इस बीच महिला घायल हो गई और तेंदुआ महिला और गाय को छोड़कर भाग गया। इलाज के बाद महिला की हालत ठीक है।

पढिये: दुखद: टिहरी के युवक की दिल्ली में कोरोना से मौत, माँ और दो सगे भाई भी कोरोना पॉजिटिव

प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि रविवार रात दो बजे नवीन दुम्का की गोशाला में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर नवीन दुम्का की पत्नी सरस्वती देवी जाग गई। उन्होंने गोशाला में पहुंचकर गाय को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने सरस्वती देवी पर हमला कर दिया। हल्ला मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। सोमवार सुबह परिजन महिला को इलाज के सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना पर वन दरोगा विशन पोखरिया, किशन भगत ने मौके पर पहुंचकर महिला का इलाज कराया। महिला के मुंह और नाक पर दस टांके आए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने तत्काल दस हजार की धनराशि महिला के परिजनों को सौंपी।

पढिये: चमोली की युवती से हरिद्वार में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here