Home उत्तराखंड पहाड़ के लाल की ड्यूटी के दौरान मौत, गांव सहित पूरे उत्तराखंड...

पहाड़ के लाल की ड्यूटी के दौरान मौत, गांव सहित पूरे उत्तराखंड मे शोक की लहर

देवभूमि उत्तराखंड जिसे सैनिकों की भूमि भी कहा जाता है ने अपना एक ओर जवान खो दिया। बताया जा रहा है ड्यूटी के दौरान जवान शहीद हो गया, जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ जवान को आखिरी विदाई दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान वीरेंद्र प्रसाद का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। जवान उत्तरकाशी के थलन बाड़ागड़ी के रहने वाले थे। जब स्थानीय लोगों और परिवारजनों को यह दुःखद खबर मिली तो कोहराम मच गया। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया, जहाँ सैन्य सम्मान केे साथ लोगों ने नम आंखों से अपने सपूत को आखिरी विदाई दी।

उत्तरकाशी के केेदार घाट पर शहीद को आखिरी सलामी दी गई। इस दौरान उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान ने श्रद्धा पुष्प समर्पित कर शहीद को आखिरी विदाई दी। ईश्वर से प्रार्थना है की इस संकट की घड़ी मे शहीद के परिवार को इस दुखद खबर को सहने की शक्ति प्रदान करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here