Home उत्तराखंड उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, बसपा समेत कई दलों के नेताओं...

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, बसपा समेत कई दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड में विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस व बसपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद रमोला, हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम देहरादून अशोक वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन्हें सदस्यता दिलाई।

सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई। कहा, भाजपामय माहौल पांच मार्च से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा। वह मुख्यमंत्री के साथ ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे। वहीं, प्रदेश कार्यालय में पूरे जोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा, सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रेला पहुंचा।

आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ आने वाले सभी राजनीतिक दलों कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फूल माला एवं पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व सीएम डॉ. रमेश निशंक ने कहा, जनता समझ गई है कि देश आज पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। आने वाले भी सौभाग्यशाली हैं कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं, जिसका लीडर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here