Home उत्तराखंड शर्मनाक: देहरादून में सात साल तक दुष्कर्म करता रहा सगा चाचा, इस...

शर्मनाक: देहरादून में सात साल तक दुष्कर्म करता रहा सगा चाचा, इस तरह से खुला पर्दा

देहरादून में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ सगे चाचा ने रिश्ते को तारतार कर दिया है। यह पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती की शादी शहर क्षेत्र के ही एक परिवार के बेटे से इसी साल अप्रैल में हुई थी। युवती ने अपने चाचा पर सात साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा पीड़िता ने चाची पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।

युवती के अनुसार वह जब भी मायके जाती तो चाचा परेशान करता था। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें युवती ने बताया कि जब वह 16 साल की थी, तब चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा। पीड़िता ने यह बात चाची को बताई तो वह उल्टा उसे ही धमकाने लगी। कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो खुदकशी कर लेगी और उसे फंसा देगी। इस डर से पीड़िता चुप रही और चाचा उसका शोषण करता रहा। शादी के बाद भी चाचा ने परेशान करना बंद नहीं किया तो युवती ने पूरी आप बीती पति को बताई।

युवती का कहना है कि उसके पति ने उसका हौसला बढ़ाया और पुलिस में शिकायत करने को कहा। थानाध्यक्ष प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here