Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: 24 वर्षीय जवान मणिपुर में शहीद, अक्टूबर...

उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: 24 वर्षीय जवान मणिपुर में शहीद, अक्टूबर में होनी थी शादी

उत्तराखंड का एक और लाल मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। प्रदेश के लिए आज एक बुरी खबर मणिपुर से आई। जहां पहाड़ के एक और जांबाज ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मणिपुर में 24 वर्षीय जवान शहीद हो गये है। 39 असम राइफल के जवान 24 साल के हर्षपाल सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी ग्राम भैंसोडा पोस्ट पांड, पोखरा, चौबटाखाल पौड़ी के जवान मणिपुर में शहीद हो गए है। अभी मौत का कारण पता नहीं हो पाया है। हर्षपाल सिंह इन दिनों मणिपुर में तैनात थे।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में दुखद हादसा: रात को चारपाई से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, दर्दनाक मौत

खबर सुनते ही गाँव और पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छाया हुआ है। हर्षपाल सिंह की शादी मई में होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब अक्टुबर में होनी थी। हर्षपाल सिंह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी 4 बहने है जोकि सभी शादी सूदा हैं.. शहादत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, वहां मातम पसर गया है। परिवार वाले सदमे में हैं। गांव में शोक छाया है। भगवान इस दुःख भरी घडी में माँ बाप को इस दुख को सहन करने की हिम्मत दे और उत्तराखंड के इस वीर जवान की आत्मा को वैकुण्ठ में जगह दे, सैल्यूट जय हिंद

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: दून अस्पताल में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, 37 साल का युवक भी शामिल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here