Home उत्तराखंड उत्तराखंड की इन 13 बेटियों ने किए हैं शानदार काम, आज मिलेगा...

उत्तराखंड की इन 13 बेटियों ने किए हैं शानदार काम, आज मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में विशेष समारोह का आयोजन होना है। जिसमें 13 जिलों से चयनित 13 बहन-बेटियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

मुक्केबाजी के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा छोड़कर स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली चमोली की मानसी नेगी सहित 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। इनमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई बेटियां शामिल हैं। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल, राजमती नेगी चयनित हुई हैं।

पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति का चयन हुआ है। इसी तरह नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट व नीतू को पुरस्कृत किया जाएगा। अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट व देहरादून से शहनाज व सारो देवी को सम्मान मिलेगा। बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला और हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए चयनित हैं। पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल का चयन हुआ है। उत्तरकाशी में राजवती देवी और ऊधमसिंहनगर से रंजू, राधा चंद को आंगनबाड़ी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here