Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड में अब खाइए कोदा से बने मोमो और स्प्रिंग रोल.. बेमिसाल...

उत्तराखण्ड में अब खाइए कोदा से बने मोमो और स्प्रिंग रोल.. बेमिसाल है इनका स्वाद

उत्तराखंड में हुनर की कोई कमी नहीं है। आजकल सभी फास्टफूड की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, मैदे से बने ये चाइनीज फास्टफूड सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। लेकिन अब डरने की बात नहीं है, उत्तराखंड में हुनर की कोई कमी नहीं है। अब इन सभी फास्टफूड को बनाने में मंडुवे का इस्तेमाल किया जा रहा है। वैसे पहाड़ी अनाजों की बात ही अलग है। ये सेहत के साथ-साथ स्वाद के पैमाने पर भी खरे उतरते हैं। पौष्टिक गुणों से भरा एक ऐसा ही अनाज है मंडुवा। पहाड़ों में मंडुवे का आटा चाव से खाया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे लोग शहर में बसने लगे, मंडुवा लोगों की थाली से गायब होता गया। अब मंडुवा एक बार फिर नए स्वरूप में, नई पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें: देहरादून से बड़ी खबर: सिरफिरे ने माँ और बेटी पर किया चाकू से हमला, फौजी पति की लद्दाख में है ड्यूटी

आपको याद होगा कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार सहित भारत आए थे, तो उन्हें शाही भोज में मंडुवे की रोटी परोसी गई थी। मंडुवे के व्यंजनों को प्रचलन में लाने का एक ऐसा ही प्रयास कोटद्वार में शुरू हुआ था। जहां केम्स इंस्टीट्यूट में मंडुवे के आटे से मोमोज Mandua Momos और स्प्रिंग रोल जैसे कई फूड आइटम्स बनाए गए। ये एक क्रांतिकारी आइडिया था, जिसे उत्तराखंड में कई जगह अपनाया गया। अब देहरादून से लेकर दूसरे कई टूरिस्ट स्पॉट्स में मंडुवे से बने मोमोज और स्प्रिंग रोल जैसे फूड आइटम्स मिलने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पहाड़ का एक और लाल आईपीएल में टीम बनाकर हुआ मालामाल, जीते पूरे 1 करोड़ रूपये

मंडुवे का इस्तेमाल से कई फायदे होंगे। ये लोगों को पहाड़ी अनाज से दोबारा जोड़ेगा। पहाड़ी उत्पादों की खपत बढ़ेगी। मंडुवे से लजीज व्यंजन बनेंगे तो लोग इन्हें सीखेंगे, इन्हें बेचेंगे, जिससे रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद अच्छा है। इस तरफ ध्यान दिया जाए तो मंडुवा और दूसरे पहाड़ी अनाजों को रोजगार का बेहतर जरिया बनाया जा सकता है।। देहरादून, कोटद्वार, पौड़ी और अन्य स्थानों पर भी मंडुवे के इस्तेमाल से केक, मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जा रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मंडुवे से बनी ये फ़ूड स्वाद और सेहत दोनों में फिट हैं।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: देर रात देहरादून में युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पूरा मामला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here