Home उत्तराखंड पहाड़ से दुखद खबर: घर से घास काटने गई महिला का इस...

पहाड़ से दुखद खबर: घर से घास काटने गई महिला का इस हाल में मिला शव, 5 दिन से थी लापता

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर लखनाड़ी गाँव में एक महिला का शव जंगल मेें मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला 12 जुलाई से लापता महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि परिजनों से कहासुनी कके बाद महिला जंगल घास लेने चली गई और वापस नहीं लौटी। महिला 12 जुलाई से लापता थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने महिला की खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने 14 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दुखद खबर: M.com पास युवक डिग्रियां फाड़कर पेड़ से लटक गया..घर पे है माँ बीमार

शनिवार को गांव से 4 किलोमीटर दूर म्योवखाई के जंगल में महिला का शव बरमाद हुआ। शव पांच दिन पहले का होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में मिला है। शव की पहचान गीता देवी पत्नी विजय प्रकाश सिंह के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। इसकेे बाद महिला का रविवार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका का 9 वर्ष का बेटा और 4 वर्ष की बेटी है। जिनके सिर से मां का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें: देहरादून के बोर्डिंग स्कूसल में 12 साल की मासूम छात्रा से रेप, आरोपी स्कूसल संचालक गिरफ्तार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here