पूरे देश में बेरोजगारी से बहुत बुरा हाल है। उत्तराखंड राज्य भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। बेरोजगारी के कारण कई युवा जहां गलत व्यसन में पड़ जाते हैं वही कई युवा थक हार कर अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक दुखद मामला रामनगर में सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने एम.काम समेत सभी प्रमाणपत्र फाड़े फिर पेड़ से लटक कर जान दे दी। यह मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर कस्बे का है। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: देहरादून के बोर्डिंग स्कूसल में 12 साल की मासूम छात्रा से रेप, आरोपी स्कूसल संचालक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि 24 साल का सोनू बिष्ट एक साल से बेरोजगार था। उसके पिता नहीं हैं और मां गंभीर बीमार है। कुछ समय उसने सीटीआर निदेशक के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य किया। बाद में उसे हटा दिया गया। वह तीन-चार बार सेना में भर्ती होने के लिए भी गया पर भर्ती न हो पाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वह घर से चला गया। शुक्रवार शाम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज जंगल में उसका पेड़ से लटका शव मिला।