Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजीमेंट का जवान सियाचिन में शहीद, तीन साल के बेटे...

उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजीमेंट का जवान सियाचिन में शहीद, तीन साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आ रही है। 3 साल के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात जवान बलवंत सिंह सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हो गए हैं। नागदा के रहने वाले बलवंत ग्लेशियर पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे। सियाचिन को काफी दुर्गम और खतरनाक पोस्ट माना जाता है। खबर है कि अचानक बर्फ धंसने से बलवंत शहीद हो गए। बलवंत सिंह साल 2004 में सेना में शामिल हुए थे। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: चमोली: पुलिस ने तीन लोगों को बेरहमी से पीटा.. शराब ओरव रेटिंग का मामला.. हुए निलंबित

सेना में रहते हुए बलवंत सिंह ढाई साल तक शांति सेना में दक्षिण अफ्रीका में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनकी तैनाती 15 कुमाऊं रेजिमेंट में थी। वो पिछले मंहीने 13 फरवरी को ही वे वापस अपनी ड्यूटी पर गए थे। बीती रात बपता चला कि बर्फ धंसने से बलवंत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सुबह सुबह सेना ने बताया कि बलवंत सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद को आज सुबह सियाचिन की चौकी से नीचे लाया गया है। दो दिन में शहीद की पार्थिव देह नागदा पहुंचेगी। उनका साढ़े तीन साल का एक बेटा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ‘फटी जींस’ के बाद सीएम तीरथ का एक और बयान, बोले- दो बच्चे पैदा किए इसलिए मिला कम राशन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here