Home उत्तराखंड उत्तराखंड के बेटे का देश के टॉप-20 में शामिल हुआ ये स्टार्टअप,...

उत्तराखंड के बेटे का देश के टॉप-20 में शामिल हुआ ये स्टार्टअप, बनाई थी ये ख़ास डिवाइस

उत्तराखंड के होनहार लगातार ऐसे काम कर रहे हैं जिससे देश-दुनियां में देवभूमि का नाम रोशन हो। इसी कड़ी में यहाँ बात हो रही है उत्तराखंड के रजत जैन की जिन्होंने देश के टॉप-20 स्टार्टअप में स्थान हासिल किया है। आपको बता दें वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम की ओर से हाल ही में चीन में आयोजित न्यू चैंपियन मीटिंग में रजत को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था।

देहरादून के ग्राफिक एरा संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले रजत जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी से स्पेनडन डिवाइस तैयार की है। उन्होंने स्टार्टअप के रूप में सनफॉक्स कंपनी के नाम से दिल की बीमारी का पता लगाने वाली स्पेनडन डिवाइस का उत्पादन शुरू किया है। प्रदेश के नामी अस्पतालों में मरीजों पर इस डिवाइस का ट्रायल चल रहा है। जल्द ही यह डिवाइस आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। इसकी खास बात ये है कि इस डिवाइस से अनपढ़ से लेकर डॉक्टर तक कोई भी दिल की बीमारी का पता कर सकता है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने भी रजत की स्टार्टअप कंपनी सनफॉक्स को मान्यता दी है। आपको बता दें एक से तीन जुलाई को चीन में वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम ने न्यू चैंपियन मीटिंग में विश्व के कई देशों से टॉप-96 स्टार्ट अप को आमंत्रित किया। जिसमें भारत से छह स्टार्ट अप का चयन किया गया। इसमें रजत जैन भी शामिल थे। इस बात पर रजत जैन का कहना है कि देश के टॉप स्टार्टअप में जगह हासिल करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्पेनडन डिवाइस का उत्पादन शुरू हो गया है। मैक्स, फोर्टिज, एम्स समेत अन्य बड़े अस्पतालों में डिवाइस से मरीजों की जांच का ट्रायल चल रहा है। जल्द ही यह डिवाइस बाजार में आम लोगों की उपलब्ध होगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here