Home उत्तराखंड अग्निवीर: BJP मंत्री सतपाल महाराज ने ही उठाए ये सवाल… की जांच...

अग्निवीर: BJP मंत्री सतपाल महाराज ने ही उठाए ये सवाल… की जांच की मांग

उत्तराखंड में इन दिनों अग्निवीर भर्ती योजना चल रही है। लेकिन अब उत्तराखंड के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है।  उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई को अधिक करने से राज्य के युवा भर्ती से बाहर हो रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं की औसतन लंबाई कम होती है। उन्हें भर्ती के दौरान लंबाई में छूट दी जाती है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष स्व. जनरल विपिन रावत ने लंबाई में यह छूट दिलाई थी।

महाराज के सवाल

1- अग्निवीर भर्ती में 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है और उनमें से बामुश्किल आठ या दस को चुना जाता है। जबकि शारारिक परीक्षा में पहले 300 में से औसतन 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था।

2- दौड़ का समय भी जांच के योग्य है। 1600 मीटर की  दौड़ पूरी करने के 5.40 मिनट का समय तय है। लेकिन चयन के दौरान दौड़ को पांच मिनट में ही खत्म कर दिया जा रहा है।

3- उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में छूट है। 163 सेंटीमीटर की लंबाई वाल युवाओं सेना में भर्ती के पात्र होते हैं। जबकि अग्निवीर में हाईट का पैमाना 170 सेंटीमीटर रखा गया है।

कोटद्वार में गढ़वाल क्षेत्र के जिलों के लिए और रानीखेत में कुमाऊं क्षेत्र के चार जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच सितंबर से 12 सितंबर तक चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों के लिए पिथौरागढ़ में भर्ती रैली होनी है।  मेरे पास युवाओं ने कुछ वीडियो क्लिप भेजी थीं। कुछ पत्र भी मिले थे। मैंने उनका संज्ञान लिया और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से बात की। भर्ती के पैरामीटर वही रखे जाने चाहिए थे। मैं अभी बाहर हूं। इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री को लिखित में सूचित करूंगा। अब केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रविवार को इस मामले को मौखिक रूप से मेरे संज्ञान में लाए थे। इस मामले को दिखवाया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here