Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: फौजी जवान की इलाज के दौरान मौत,...

उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर: फौजी जवान की इलाज के दौरान मौत, पहाड़ में पसरा मातम

नैनीताल जिले के सौड़ गांव निवासी आर्मी के जवान कृपाल सिंह बिष्ट (38) की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय से उनका उपचार चल रहा था। वह चंडीगढ़ के अस्पताल में उनका उपचार करवा रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दुखद खबर: नदी में तैरता मिला ITBP जवान का शव, एक हफ्ते से था लापता

कृपाल सिंह बिष्ट के पिता दुकानदार हैं और गांव में ही राशन की दुकान चलाते हैं। कृपाल सिंह बिष्ट के छोटे भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं। इन दिनों उनके छोटे भाई दक्षिण अफ्रीका के कांगो में ड्यूटी पर गए हुए हैं। कृपाल सिंह की माता गृहणी है। पति की मौत के बाद कृपाल सिंह बिष्ट की पत्नी बेसुध है। फिलहाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: मंत्री जी की पत्नी कोरोना पाॅजिटिव, कल केबिनेट मीटिंग में हुये थे शामिल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here