कोटाबाग डिग्री कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ विद्यालय की छात्राओं ने फोन पर अश्लील मैसेस और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्राओं का आरोप है कि एक साल पहले तबादला होकर आए प्राचार्य तकरीबन रोजाना व्हाट्स अप पर अभद्र-अश्लील मैसेज करते थे। भयभीत हुए छात्राएं बदनामी के डर से अब तक चुप रहीं मगर शनिवार कुछ छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और प्राचार्य के खिलाफ आवाज उठाते हुए कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कोटाबाग डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश टम्टा कॉलेज की कई छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने के साथ फोन कर अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हैं। उनकी हरकत से छात्राओं में काफी भय है। आरोप है कि प्राचार्य करीब साल भर पहले नियुक्ति पाने के बाद से ही लड़कियों को गलत मैसेज और फोन कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं बदनामी के डर से मुंह नहीं खोल रही थीं। कोटाबाग डिग्री कॉलेज की कुछ छात्राओं की लिखित तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्राओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।