Home उत्तराखंड यूपी से बारात लेकर उत्तराखण्ड आया दूल्हा, पुलिस ने दुल्हन को बुलाकर...

यूपी से बारात लेकर उत्तराखण्ड आया दूल्हा, पुलिस ने दुल्हन को बुलाकर बॉर्डर पर लगवाये फेरे

लॉकडाउन के बीच चेक पोस्ट पर हुई विक्रम और नेहा की शादी के चर्चे रविवार को खूब हुए। बरात लेकर उत्तराखंड के काशीपुर पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। जांच में दूल्हा पक्ष के पास जिला प्रशासन की अनुमति मिली। लेकिन पता करने पर दुल्हन पक्ष के पास प्रशासन की कोई अनुमति नहीं मिली। इस पर पुलिस ने बरात को बॉर्डर पर रोककर दुल्हन पक्ष को भी वहां बुला लिया। पुलिस ने वहीं पर वर-वधु का पांच लोगों के बीच पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया। इसके बाद विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल चली गई। दरअसल, थाना मूंडापांडे निवासी विक्रम सिंह का ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी नेहा से विवाह तय हुआ था।

यह भी पढ़िये: गुप्तकाशी की कुसुमा ने की आत्महत्या क्योकिं उसका फौजी पति उससे दहेज में 15 लाख मांग रहा था

रविवार को विक्रम अपनी बहन को साथ लेकर शादी करने काशीपुर पहुंचा। पैगा चौकी पर पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को रोक लिया। पता करने पर दोनों के पास उनके क्षेत्र से अनुमति मिली। लेकिन जब पुलिस ने काशीपुर में बरखेड़ा पांडे में पता किया तो दुल्हन पक्ष पर शादी की कोई अनुमति नहीं पाई गई।इस पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष को बॉर्डर पर ही बुला लिया। दुल्हन के साथ उसकी मां इंद्रवती, भाई राजकुमार व चचेरा भाई धीरज कुमार चेक पोस्ट पर पहुंच गए। इधर पंडित को भी महुआखेड़ा गंज से बुलाया गया।पंडित ने वहीं टैंट के पास मंत्रोउच्चारण के साथ विवाह कराया। पूरी शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। दोनों पक्ष से महज पांच लोग मौजूद रहे। इसके बाद विवाहिता को उसके ससुराल के लिए विदा किया गया। दुल्हन नेहा के पिता जगत सिंह की 12 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़िये: शर्मनाक: रूद्रप्रयाग में बीडीओ ने कोविड-19 ग्रुप में भेजी खुद की नग्न अश्लील फोटो, और अब…


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here