Home उत्तराखंड शहादत को नमन: शहीद उत्तराखंड के एवरेस्ट विजेता जवान का सैन्य सम्मान...

शहादत को नमन: शहीद उत्तराखंड के एवरेस्ट विजेता जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू का रविवार को चित्रशिला घाट हल्द्वानी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दाैरान भारी तादाद में जवान काे अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मृतक जवान की एक ढाई साल की बेटी साक्षी व सात साल का बेटा यश है। पनेरू कुशल पर्वतारोही भी थे। जिन्होंने हाल ही में एवरेस्ट की चोटी को फतह की थी। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की दाेपहर सेना के हेलीकॉप्टर से बरेली लाया गया था।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: टिहरी के दो युवाओं ने क्वारंटाइन सेंटर में तैनात शिक्षक से की मारपीट, दोनों गिरफ्तार

वहां से दूसरे हेलीकाॅप्टर से देह को दोपहर ढाई बजे आर्मी स्टेशन हल्द्वानी ले आया गया। जहां सैन्य अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित किए और जेसीओ व जवानों की टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी। इसके बाद देह को आर्मी स्टेशन के अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया। रविवार करीब साढे़ सात बजे पार्थिव शरीर जवान के घर गोरापड़ाव लाया गया। जहां कुछ देर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद अंतिम यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के लिए निकाली गई।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: तीन मंजिला भवन से गिरी 5 साल की बच्ची, हालत गंभीर… आप भी कीजिये दुआ


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here