Home उत्तराखंड 5 साल के मासूम बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह इस...

5 साल के मासूम बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह इस हालत मे मिला की देखने वालों की रूह काँप गयी

बताया जा रहा है की गंगोलीहाट ब्लाक के पोखरी गांव मे एक पांच साल के बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया। सुबह घर से 2 km दूर जब बच्चे का शव मिला तो देखने वालों की रूह तक कांप गयी। इस घटना के बाद से गावं के लोगों मे डर का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहलाने वाली घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट ब्लाक के पोखरी गांव मे शनिवार देर रात हुई। बताया जा रहा है की पोखरि गावं के ही निवासी रिंकू की कुछ दिनों पहले दिल्ली मे शादी हुई थी। शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन गावं आ रहे थे तब मृतक बच्चा पुत्र भूपेश जोशी भी साथ मे था। परिवार के सभी लोग जब दुल्हन के गृह प्रवेश के कार्यक्रम मे व्यस्त थे तब इसी दौरान घात लगाये बैठा तेंदुआ, पांच साल के मासूम को उठा ले गया। जिसकी किसी को भी भनक नही लगी।

ये भी पढें: चोरों ने घर मे घुसकर सोये हुए पति, पत्नी और बेटी को सरिये से पीटा, महिला की मौके पर ही मौत।

काफी देर तक जब पांच साल का मासूम कार्तिक किसी को नजर नहीं आया तब परिवार के सभी लोग उसे ढूंढने लगे। घर से दूर कुछ किमी पर जब कार्तिक के कपडे मिले, तो तेंदुआ द्वारा उठाये जाने की पुष्टि हुईं। उसी समय इसकी सुचना वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गयी। रात को ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम के साथ गावं वाले कार्तिक को ढूंढ़ने लगे पर उन्हें कार्तिक नहीं मिला।

सुबह जब दोबारा खोजबीन जारी हुई तो घर से 2 km दूर मासूम का शव मिला। शव के नीचे का हिस्सा तेंदुआ खा चूका था और शव से कुछ दूर तेंदुआ भी दिखायी दिया जो लोगों को देखते हुई भाग गया। मासूम का शव मिलते ही पुरे गांव मे कोहराम मच गया। मृतक की माँ भी यह खबर सुनकर बेहोश हो गयी।

ये भी पढें: मुस्लिम दंपती ने उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध धाम मे किया रुद्राभिषेक, दी कौमी एकता की अनूठी मिशाल।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम कर शव को घर वालों को सौंप दिया। इस घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की क्यूंकि पिछले 1 साल मे तेंदुआ 7 लोगों को मार चूका है|

 

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here