Home उत्तराखंड IAS रामविलास यादव गिरफ्तार, CM धामी ने दिया था सख्त कार्रवाई का...

IAS रामविलास यादव गिरफ्तार, CM धामी ने दिया था सख्त कार्रवाई का आदेश.. जानिए वजह

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में वे कार्मिक विभाग से संबंद्ध रहेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश किए हैं। अपर सचिव कृषि व उद्यान रामबिलास यादव इसी माह 30 जून को रिटायरमेंट हो रहे थे।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विसिलेंस ने देर रात राम बिलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को आज दोपहर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है। उन्होंने बताया कि राम बिलास यादव के खिलाफ विजिलेंस के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राम बिलास यादव के अधिवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि विजिलेंस ने रात सवा दो बजे गिरफ्तारी की सूचना यादव की पत्‍नी को दी। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आए आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस ने ढाई साल पहले खुली जांच शुरू की थी। इस दौरान उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह विजिलेंस के सामने नहीं आए।

विजिलेंस ने उनसे दफ्तर में ही पूछताछ करने को कहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लगभग 12 लोगों की टीम ने उनके निवास और दफ्तरों में जाकर साक्ष्य जुटाए थे। बुधवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर आईएएस रामविलास यादव दोपहर करीब एक बजे कारगी स्थित विजिलेंस निदेशालय पहुंचे। यहां एएसपी रेनू लोहानी और उनकी टीम ने यादव से पूछताछ शुरू की। इसमें इस मुकदमे के पूर्व और वर्तमान विवेचना अधिकारी भी शामिल रहे। करीब छह लोगों की टीम ने उनसे सात घंटे तक पूछताछ की। उनसे 100 से अधिक सवाल किए गए। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर सवालों को यादव टाल गए। कुछ के सही जवाब नहीं दे पाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here