Home उत्तराखंड उत्तराखंड के लिए बुरी खबर : बॉर्डर पर गोलीबारी में देवभूमि के...

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर : बॉर्डर पर गोलीबारी में देवभूमि के दो जवान शहीद!

एक बार फिर से सीमा पर गोलाबारी हो गई और इसमें भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा दो और जवानों के साथ साथ 3 लोगों को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार एक जवान पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के नाली गांव का रहने वाला है। शहीद जवान का नाम शंकर सिंह बताया जा रहा है. बारामुला में पाकिस्तान की फायरिंग में जवान शहीद हो गया था। दूसरा जवान भी पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का बताया जा रहा है। शहीद जवान का नाम गोकर्ण सिंह हैं.

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PASS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह दो जवान शहीद हो गए। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। शनिवार को दो जवान शहीद हो गए।

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PASS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here