Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: देहरादून से 400 लोगो को लेकर पौड़ी निकली...

उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: देहरादून से 400 लोगो को लेकर पौड़ी निकली रोडवेज की 25 बसें, देखिये वीडियो

देहरादून जनपद से दूसरे जनपद के लिए यात्रियों की पहली खेप को महाराणा प्रताप कॉलेज से पौड़ी जनपद के लिए रवाना किया गया। जिसमें अलग अलग थानो के माध्यम से पंजीकृत लगभग 400 से ज़्यादा लोग 25 से ज़्यादा बसो के माध्यम से रवाना किए गए है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। एक बस में केवल 20 लोगों को ही बैठाया जाएगा और घर पहुंचाया जाएगा।

देखिये वीडियो:

घर जाने की तैयारी विधानसभा भवन देहरादून से। नोट: इन सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

Gepostet von Jan Tak am Freitag, 1. Mai 2020

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर : बॉर्डर पर गोलीबारी में देवभूमि के दो जवान शहीद!

वहीं बता दें कि अपने गृह जनपद में पहुंचने के बाद सभी को क्वारन्टाइन किया जाएगा। इसमे लगभग 400 लोग हैं और ये वहीं लोग हैं जिन्होंने थाने में जाकर अपनी डिटेल दी औऱ रजिस्टर्ड कराया।

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PASS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें

वहीं SP सिटी स्वेता चौबे का कहना है की अभी केवल पौड़ी जनपद के लोगों को प्रॉपर मेडिकल स्क्रीनिंग के माध्यम से सम्बंधित ज़िला प्रशासन से समन्वय बैठाकर यात्रियों को भेजा जा रहा है। इसके बाद अन्य जनपदो के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here