Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के लिए गर्व का पल, दिल्ली में जज बनी पहाड़ की...

उत्तराखण्ड के लिए गर्व का पल, दिल्ली में जज बनी पहाड़ की बेटी..आप भी दें बधाई

उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने राज्य का नाम रोशन किया है। कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली की पीसीएस जे परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। कात्यायनी अब जल्द ही दिल्ली में जज बनेंगी। कात्यायनी की इस कामयाबी से उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। कात्यायनी ने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से और इंटरमीडिएट की परीक्षा रिवरडेल स्कूल देहरादून से की है। एलएलबी उन्होंने नेशनल लॉ इंडियन इंस्टिट्यूट भोपाल से और एल एल एम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ दिल्ली से किया है। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: सुबह सोयी हुई माँ की बेटे ने की गला रेतकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा…

मूल रूप से पौड़ी जनपद के ग्राम मरोड़ा, मवालस्यूं निवासी कात्यायनी के पिता स्व. मदन मोहन सुंदरियाल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे। कात्यायनी की मां कुसुम सुंदरियाल देहरादून में अध्यापिका हैं। 1991 में जन्मी कात्यायनी का विवाह 2015 में प्रगति विहार ऋषिकेश निवासी प्रांशु शशि कंडवाल से हुआ है। प्रांशु शशि कंडवाल भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सेवानिवृत डॉ. शशि कंडवाल के पुत्र हैं। कात्यायनी का पीसीएस जे में सेलेक्शन होने के बाद उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी ससुराल में भी काफी खुशी का माहौल है। उनकी ससुराल और गांव में लगातार लोगों के शुभकामनाएं संदेश आ रहे हैं। लोगों को कात्यायनी पर काफी गर्व है, उन्होंने दिल्ली पीसीएसजे की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: उत्तराखंड में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर और ननद की कर दी हत्या, जानिये वजह


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here