Home उत्तराखंड उत्तराखंड: नदी किनारे बर्थडे पार्टी मनाने गए दो छात्रों की नदी में...

उत्तराखंड: नदी किनारे बर्थडे पार्टी मनाने गए दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत…मातम में बदली खुशियां

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में हुए एक दुखद हादसे ने दो घरों के हँसते-खेलते चिराग बुझा डाले। दोनों दोस्त अपने कुछ और दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने नदी के किनारे गए हुए थे। युवकों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों छात्र ग्रीन फील्ड अकादमी विद्यालय में इंटर के छात्र थे। जानकारी के अनुसार पीरूमदारा आरके पुरम निवासी महेंद्र नेगी पुत्र अमर सिंह का गुरुवार 11 अगस्त को जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी के लिए महेंद्र ने पीरुमदारा के ही ग्रीन फील्ड अकादमी स्कूल में पढ़ने वाले अपने कुछ स्कूली दोस्तों के साथ कोटाबाग के निकट ओखलढुंगा में पार्टी का प्लान बनाया। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: देवभूमि में महापाप: तीनधारा देवप्रयाग के पास ट्रक में महिला से बलात्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद महेंद्र गुरुवार की सुबह पीरुमदारा, रामनगर से करीब आठ दोस्तों के साथ अलग अलग बाइक में सवार होकर बेतालघाट तथा कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढुंगा क्षेत्र में पहुंचे। सभी कोसी किनारे बैठ कुछ खाने लगे कि तभी महेद्र नेगी (18) पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार (19) निवासी शांतिकुंज, पिरुमदारा, रामनगर कोसी नदी में नहाने उतर गए। गहराई का सही अंदाजा ना होने से दोनों छात्र डूबते चले गए। दोनों के डूबने से साथ गए उनके दोस्तों में चीख पुकार मच गई। साथ आए दो दोस्तों ने उन्हें बचाने के लिए कोसी नदी में छंलाग भी लगाई पर वे भी डूबते युवको को नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक बच्चे के बाप से दिल लगा बैठी युवती, नहीं सही गई जुदाई तो दोनों ने गटका जहर…


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here