Home उत्तराखंड खुशखबरी: चारधाम यात्रा पर निर्धारित तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा, प्रतिदिन इतने...

खुशखबरी: चारधाम यात्रा पर निर्धारित तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा, प्रतिदिन इतने लोग जा सकेंगे

उत्तराखंड सरकार ने अनलॉक-5 में दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त कर दी थी जिसके बाद से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या में अब हर दिन तेजी से इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने भी चारों धामों में रोजाना दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अब बढ़ा दी है। अब बदरीनाथ व केदारनाथ में रोजाना तीन-तीन हजार और गंगोत्री में 900 व यमुनोत्री में 700 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। अनलॉक-5 में दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त कर दिए जाने के बाद चारधाम में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने भी चारों धामों में रोजाना दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: देर रात देहरादून में युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पूरा मामला

रविवार 4 अक्टूबर को बोर्ड ने चारधामों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार यानी 5 अक्टूबर से यह व्यवस्था लागू कर दी  जाएगी। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। चारधाम में गेस्ट हाउस-होटल, खाने-पीने, बिजली, शौचालय आदि की सुविधा तीर्थयात्रियों की संख्या के अनुरूप बढ़ा दी गई है। बता दें कि चारधाम आने के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर ई-पास लेना जरूरी होगा और इसके बिना किसी को भी चारधाम यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: माँ ने दोस्त के बर्थडे में नहीं जाने दिया, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी

अब इतनी हुई संख्या

धाम             पहले                 अब

बदरीनाथ      1200              3000

केदारनाथ      800               3000

गंगोत्री         600               900

यमुनोत्री       450               700

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: शादी से पहले लापता हुई एक दुल्हन, फिर 3 बहनों की नहीं आई बारात…पढ़ें पूरी खबर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here