Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड की लड़की को झारखंड के लड़के से फेसबुक पर हुआ प्यार,...

उत्तराखण्ड की लड़की को झारखंड के लड़के से फेसबुक पर हुआ प्यार, जब शादी से इनकार किया तो…

पहले फेसबुक से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदला और अब लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया है। लड़की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की और लड़का झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला है। दरअसल इनकी चार साल पहले फेसबुक से दोस्ती हुई अब बात शादी तक पहुंच गई। हालांकि लड़का और उसके घर वालों द्वारा शादी से मना करने पर मामला पुलिस तक आ गया है। आरोपी लड़का और उसके परिजनों की ओर से शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने गढ़वा सदर थाना पहुंच लिखित शिकायत दी है। सदर थाने में प्रेमी, उसके परिजनों और प्रेमिका के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। दोनों के बीच सुलह समझौता नहीं होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: देर रात देहरादून में युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पूरा मामला

22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले 25 वर्षीय आदित्य प्रकाश से फेसबुक से दोनों की दोस्ती बढ़ी। समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हुई कि कभी आरोपी आदित्य देहरादून जाता था तो पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले आती थी। आदित्य बीडीएस का छात्र है। कभी दोनों बाहर जाकर साथ में रहे। वह बताती है कि दोनों की 2019 में ही शादी भी हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को देहरादूर से गढ़वा आ गई।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: चारधाम यात्रा पर निर्धारित तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा, प्रतिदिन इतने लोग जा सकेंगे

युवती ने बताया कि वह यहां छठी बार आई है। यहां आकर वह स्थानीय रेस्ट हाउस में रुकी। रविवार सुबह वह आदित्य से मिलने निकली। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास उसकी आदित्य से मुलाकात हुई। युवती ने आदित्य पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचकर मामले में आदित्य के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है। उसके आवेदन के आलोक में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। वह खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: माँ ने दोस्त के बर्थडे में नहीं जाने दिया, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here