Home उत्तराखंड शर्मनाक: देर रात देहरादून में युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म,...

शर्मनाक: देर रात देहरादून में युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पूरा मामला

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के कारण पूरे देशभर में इस वक्त आक्रोश फैला हुआ है, उत्तराखंड में भी हर रोज ऐसी घटनायें सामने आ रही हैं जिससे लोगों का माथा शर्म से झुक जाता है। अब ऐसा ही एक नया मामला  कल देर रात राजधानी देहरादूनसे सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में बीते दिन देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। महिला की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: माँ ने दोस्त के बर्थडे में नहीं जाने दिया, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी

पीड़ित महिला के द्वारा बताये गए हुलिए के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गयी है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली थी। कल  देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से महिला गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह से खुद को बचाते हुए देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने में जा पहुंची। और थाने में पहुंचकर उसने पुलिस को अपनी पूरी आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: शादी से पहले लापता हुई एक दुल्हन, फिर 3 बहनों की नहीं आई बारात…पढ़ें पूरी खबर

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा था। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुँची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला का कहना है कि आरोपितो को वह नहीं जानती। पीड़िता की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पहाड़ का एक और लाल आईपीएल में टीम बनाकर हुआ मालामाल, जीते पूरे 1 करोड़ रूपये


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here