Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड का तीसरा मंडल बनेगा गैरसैंण, मुख्यमंत्री ने की घोषणा…ये...

बड़ी खबर: उत्तराखंड का तीसरा मंडल बनेगा गैरसैंण, मुख्यमंत्री ने की घोषणा…ये जिले होंगे शामिल

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराड़ीसैंण) में एक मार्च से बजट सत्र चल रहा है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को उत्तराखंड का तीसरा मंडल बनाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को उत्तराखंड का तीसरा मंडल बनाने की घोषणा की है। जिसमें चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर शामिल होंगे। कुमाऊं, गढ़वाल के बाद तीसरी गैरसैंण कमिश्नरी के लिए जल्द ही मास्टर प्लान बनेगा और 1 महीने के अंतर्गत इसके टेंडर जारी होंगे, साथ ही केबिनेट में नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने की 1-1 करोड़ धन राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में गैरसैंण के विकास के लिए कई कार्य तथा घोषणाएं की गई हैं, जिनमें आगामी दस वर्षों में ₹25 हजार करोड़ की लागत से समूचे राजधानी क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने हेतु एक वृहद् योजना बनाने पर कार्य किया जा रहा है।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के चौथे दिन आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बतौर वित्त मंत्री के रुप में मुख्यमंत्री का यह दूसरा बजट है।

बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में भूमिधर होने की बात कही। उन्होंने सारकोट में साढ़े 6 नाली जमीन खरीदी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here