Home उत्तराखंड उत्तराखंड: दहेज में कार नहीं मिली तो परिवार ने महिला को बुरी...

उत्तराखंड: दहेज में कार नहीं मिली तो परिवार ने महिला को बुरी तरह पीटा, और अब…

उत्तराखंड में हर रोज दहेज़ का दानव अपने पैर फैला रहा है। एक नया मामला सामने आया है जहाँ दहेज में कार या उसके बदले में 25 लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को पति और उसके स्वजनों ने पीटकर घर से ही बाहर निकाल दिया है। और इसके साथ ही महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। महिला का पति मर्चेंट नेवी में तैनात है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। देहरादून पुलिस के अनुसार, क्लेमेनटाउन निवासी पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी, 2020 को रुड़की के रहने वाले सचिन से हुई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 लोगों से भरी बस पलटी.. मचा हडकंप

शादी के कुछ दिन बाद सचिन और उसके दहेज की मांग करने लगे। महिला मायके आई तो ससुराल वालों ने कहा कि कार या रुपये लेकर ही वापस आना। वह दहेज के बिना ससुराल गई तो उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज के लिए पति ने उसे कई बार पीटा भी। इसके बाद 25 जून, 2020 को रात में सचिन और उसके स्वजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। देहरादून पहुंचकर महिला ने स्वजनों को आप बीती सुनाई। इसपर महिला के पिता ने उसके पति व सास-ससुर को फोन किया तो उन्होंने दहेज की मांग पूरी हुए बिना उसे ससुराल नहीं आने देने की बात कही।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: घर के पास पेड़ से लटकती हुई मिली युवक की लाश, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

महिला के रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज की। बावजूद इसके महिला के पिता ने ससुरालियों को दोबारा समझाने का प्रयास किया, मगर वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। पांच जुलाई, 2020 को महिला कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंची, मगर उसे घर में घुसने तक नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति सचिन, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट: पोलार्ड का कमाल, छः गेंदों में जड़े 6 छक्के, दिलाई युवराज की याद…देखें वीडियो


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here