Home उत्तराखंड शर्मनाक: देवभूमि में रिश्ते तार-तार, 10 साल की मासूम से दुष्कर्म करता...

शर्मनाक: देवभूमि में रिश्ते तार-तार, 10 साल की मासूम से दुष्कर्म करता रहा दरिंदा

कोरोना के संक्रमण काल के बीच एक शर्मनाक खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहाँ सगे फूफा ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। वहशी फूफा ने 10 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इससे पहले कुछ लोगों ने चौकी पहुंचकर अपना विरोध भी इस मामले में दर्ज कराया था। दुष्कर्म की यह शर्मनाक घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। शुक्रवार रात पुलिस को ये जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। बच्ची से बात कर पुलिस ने आरोपी फूफा को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढें: उत्तराखंड में 2 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 42

आपको बता दें पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी जिसके कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद बीते दिन यानी शनिवार को कुछ लोंगो ने पुलिस चौकी जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। और इसके बाद बच्ची की बुआ ने खुद ही अपने पति के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह भी पढें: आपके गाँव में भी होगा भैरव मंदिर, क्या कभी सोचा है कि क्यूँ देवभूमि में इतने आराध्य हैं भैरवनाथ

पुलिस ने इसके बाद आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को पहले फुसलाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो फिर उसे डरा- धमकाकर अपनी दरिंदगी मिटाने की कोशिश की, जिससे बाद  वह 10 साल की मासूम दहशत में आ गई थी। ये पूरा मामला राजधानी देहरादून के डालनवाला का है और पीड़िता मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली है। लॉकडाउन से पहले बुआ उसे अपने घर ले आई थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here