Home उत्तराखंड शर्मनाक: बेटी से दुष्कर्म किया पिता ने और अब खुद पत्नी ने...

शर्मनाक: बेटी से दुष्कर्म किया पिता ने और अब खुद पत्नी ने दर्ज करायी रिपोर्ट

ये पूरा मामला राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि यह मुकदमा बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर दर्ज किया गया है। समिति की सदस्यों को एक महिला बीमार हालत में श्रीमहंत अस्पताल में मिली थी। महिला ने बताया कि उसके पति ने पांच साल की बेटी से दो बार दुष्कर्म किया है। इस आधार पर महिला की ओर से थाने को तहरीर दी गई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

ऐसे में मामले में जांच किया जाना बेहद आवश्यक है। वर्तमान में बच्ची भी ठीक से बयान नहीं दे पा रही है। लिहाजा उसके बयान भी बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में दर्ज कराए जाएंगे। साह ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है, क्योंकि उसके पति ने पांच साल की बेटी से दो बार दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here