Home उत्तराखंड उत्तराखंड: पहाड़ में यहाँ अचानक चट्टान से निकलने लगा डीजल, डिब्बे लेकर...

उत्तराखंड: पहाड़ में यहाँ अचानक चट्टान से निकलने लगा डीजल, डिब्बे लेकर दौड़े लोग..देखिये वीडियो

कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे से लगे स्टेट बैंक के पास बाजार में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, एकाएक चट्टान के अंदर से डीजल बहने लगा। डीजल बहता देख स्थानीय लोग और वाहन चालक डिब्बे लेकर भरने पहुंच गए। दरअसल, इससे पेट्रोल पंप के पास की एक चट्टान से डीजल बहने लगा। डीजल बहता हुआ बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। डीजल बहता देख अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोग डिब्बे समेत जो मिला वो लेकर वहां पहुंच गए। इस बीच मौजूद वाहन चालक भी फ्री के बहते डीजल को भरते दिखे। आगे देखिये वीडियो:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डेढ़ महीने के बच्चे को मंदिर में छोड़ गई कलजुगी माँ, फिर दिखा ममता का दूसरा रूप

 

बता दें कि सुबह करीब नौ बजे कर्णप्रयाग नगर के पेट्रोल पंप पर अचानक से डीजल टैंक लीक होने लगा। इससे पेट्रोल पंप के निचले हिस्से में भारी मात्रा में डीजल बदरीनाथ हाईवे पर बहने लगा। आसपास के लोगों ने पेट्रोल पंप के पास की एक चट्टान से कुछ बहते देखा। जिज्ञासावश लोग नजदीक गये। नजदीक जाने से डीजल की गंध आने लगी। इसके बाद आसपास रहने वाले लोग और वहां से गुजरते वाहन चालक बहते डीजल को डिब्बों में भरने लगे। मामले की सूचना तत्काल पेट्रोल पंप संचालक को दी गई। तब तक कई हजार लीटर डीजल नाली और सड़क पर बह चुका था। चट्टान से डीजल बहता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली 17 साल की युवती की जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here