Home उत्तराखंड गंगोत्री गोमुख पैदल मार्ग पर दिल्ली निवासी कांवड़ यात्री की हृदय गति...

गंगोत्री गोमुख पैदल मार्ग पर दिल्ली निवासी कांवड़ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत, एक को सांप ने डसा

गंगोत्री गोमुख पैदल मार्ग पर रविवार को दिल्ली निवासी एक कांवड़ यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। यह कांवड़ यात्रा रविवार की सुबह गंगोत्री पहुंचा। जिसके बाद गंगा जल लेने के लिए गंगोत्री से गोमुख के लिए आगे बढ़ा। लेकिन, गंगोत्री से दो किलोमीटर की दूरी पर कांवड़ यात्री बेहोश हो गया था।

इसकी सूचना अन्य कांवड यात्रियों ने गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने बेहोश कांवड़ यात्री को गंगोत्री धाम स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कावड़ यात्री को मृत घोषित किया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया। कांवड़ यात्री की पहुंचान प्रताप शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी धर्मपुर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दी।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे एक कांवड़ यात्री को सांप ने डस लिया। साथी कांवड़ यात्री 108 एंबुलेंस से सर्पदंश के शिकार कांवड़ यात्री को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां कांवड़ यात्री को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी तीन कांवड़ यात्री राजू, सत्यवीर एवं एक अन्य हरिद्वार गंगाजल लेने आए थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here