Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सीमान्त गाँव को किया बहाल,...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सीमान्त गाँव को किया बहाल, जानिए क्या दिया खास तोहफा?

चमोली के सीमान्त गांव घेस और हिमनी में इन्टरनेट पहुंचने के बाद कुछ ही दिन के भीतर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली के राजकीय इन्टर काॅलेज घेस और जूनियर हाई स्कूल हिमनी के बच्चों से बात की। बच्चों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे जब उन्होंने अपनी कक्षाओं में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को खुद से बात करते हुए पाया।
तीन महीने के भीतर बहाल कर दी जायेगी बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बच्चों से उनके गांव की समस्याओं के बारे में पूछा। एक बच्चे ने बताया कि बिजली न होने के कारण वे घर पर अपना होम वर्क नही कर पाते हैं। जिस पर CM ने कहा कि तीन महीने के भीतर इस सीमान्त गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिये ऊर्जा विभााग को निर्देश भी दिये। बताया दें कि 2013 की आपदा में इस गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
बच्चों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे इन्टरनेट की खुबियों और इसके सकारात्मक उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे इसकी सहायता से अपने गांव में किसानों की मदद कर सकते है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से घेस गांव को मटर की उन्नत खेती के लिये जाना जाने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गांव में शहद उत्पादन की भी प्रचुर सम्भावनाएं है और शीघ्र ही सरकार द्वारा यहां शहद उत्पादन और विपणन के लिये विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
सीमान्त गांवों के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासेस
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र की पहल पर घेस और हिमनी के स्कूलों में के-यान पोर्टेबल मल्टीफंक्शनल(बहुउद्देशीय) डिवाईस भेजी गई है। यह डिवाईस इन्टरनेट से कनेक्ट होकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा प्रदान करती है। इस डिवाईस में एनसीईआरटी द्वारा पहले से तैयार की हुई रिकाॅर्डेड शिक्षण सामग्री भी मौजूद है, जिसे कक्षाओं के समय या कक्षाओं के बाद आवश्यकतानुसार बच्चों को दिखाया जा सकता है।
सोलर पैनल से की जाएगी बिजली आपूर्ति 
सीमान्त गांव के इन स्कूलों में सोलर पैनल के माध्यक से बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। इसी बिजली से के-यान पोर्टेबल डिवाईस और अन्य आवश्यक उपकरण चार्ज़ भी हो रहे हैं।
काॅमन सर्विस सेन्टर – ई-मेडिसन और ई-पशु सेवा भी प्रारम्भ
घेस गांव जिसके बारे में कहा जाता है कि घेस के आगे नही देश। एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री ने आईटी विभाग की समीक्षा बैठक में घेस गांव को आईटी इनेबल्ड गांव बनाने के निर्देश दिये गये थे। इन्टरनेट पहुंचने के साथ ही गांव में काॅमन सर्विस सेन्टर भी खोला गया है। वीडियों कांफ्रेंसिंग में काॅमन सर्विस सेन्टर के संचालक द्वारा बताया गया कि चार ग्रामीणों ने ई-मेडिसन सेवा के तहत सीधे दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डाॅक्टरों से बात कर चिकित्सकीय परामर्श लिया है। इसी प्रकार कुछ पशुपालकों ने ई-पशु सेवा का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञों का परामर्श लिया है। काॅमन सर्विस सेन्टर के लिये लैपटाॅप और प्रिन्टर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। यहां से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण-पत्र, टिकट बुकिंग आदि सुविधा भी प्राप्त होगी।